सीतामढ़ी, अप्रैल 22 -- हरिकांत सिंह,शिवहर। हिरम्मा थाना के हिरौता गांव में बिजली तार की चपेट में आकर करंट लगने से एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृत किशोरी की पहचान उसी गांव के लालबाबू दास की पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में की गई। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि खुशबू तीन दिन पहले अपने घर से निकली थी। वह घर वापस नहीं लौटी। तीन दिनों से परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी। मंगलवार की सुबह हिरौता गांव के ही विजय साह के पोखर के समीप एक खेत में ग्रामीणों ने एक शव देखा। ग्रामीण और परिजनों द्वारा शव का पहचान किया गया। यह भी पढ़ें- पांच दिनों से गायब युवक का सड़ा गला शव बरामद, हत्या की आशंका शव के पास बिजली का टूटा हुआ तार गिरा पड़ा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच पड़ताल शु...