बगहा, जनवरी 29 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। मानपुर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव से पश्चिम सरेह में गेहूं के खेत में बाघ की मौत करंट लगने से ही हुई है। इसकी पुष्टि मानपुर फॉरेस्टर हिमांशु कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि मंगुराहा वन रेंज कार्यालय परिसर में वेटनरी डॉक्टरों ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें करंट से बाघ की मौत होने के प्रमाण मिले हैं। बाघ के दांत में बिजली के तार भी मिले हैं। खेत व क्रशर मालिक विजय साह पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए मानपुर थाने व न्यायालय में आवेदन देने की तैयारी की जा रही है। उसपर पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बुधवार को सुबह में मानपुर के पुरैनिया गांव में दोरहम नदी किनारे सरेह में खेत से बाघ का शव बरामद किया गया था। इस घटना से वीटीआर व वन प्रशासन में खलबली ...