करंट से हुई थी होटल में काम करने वाले श्रमिक की मौत
रायबरेली, जून 28 -- लालगंज,संवाददाता। कस्बे में स्थिति एक होटल के किचेन में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले कर्मचारी अजय उर्फ मिथुन की मौत के कारणों से आखिरकार पर्दा उठ गया है। पुलिस द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम में उसकी मौत इलेक्ट्रिक करंट लगने से होने की पुष्टि हुई है। कस्बे के निराला नगर-कानपुर रोड स्थित एक होटल के किचेन में काम करने वाले अजय उर्फ मिथुन (32) पुत्र सत्यदेव प्रजापति निवासी आचार्य नगर कस्बा लालगंज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। घटना की जानकारी होने पर होटल प्रबंधन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
मौत की पुष्टि घटनाके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अजय की मौत का कारण इलेक्ट्रिक करंट ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.