सीवान, अप्रैल 20 -- नौतन (सीवान),एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के खाप बनकट पंचायत के भगवानपुर गांव में शनिवार की रात बिजली के करंट की चपेट में आने से एक साफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। जबकि बीच बचाव करने गये परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। मृत युवक भगवानपुर गांव निवासी रामकुंवर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार सिंह बताए जाते हैं। मृत युवक बेंगलुरु की एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि शनिवार की रात घर पर ही अभिषेक सिंह नहाने के लिए गये हथे। जहां पास से गुजर रहे बिजली के मोटर के तार की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- बेटे को बचाने के क्रम में दादी और पिता हो गए जख्मी करंट के लगने से व वहीं अचेत होकर गिर कर छटपटाहटने लगे। जिसे देख वहां मौजूद पिता रामकुंवर सिंह उनकी ...