शाहजहांपुर, मार्च 28 -- खुटार (शाहजहांपुर), संवाददाता। खुटार क्षेत्र में विद्युत लाइन ठीक करते समय गुरुवार को करंट लगने से लाइनमैन की मौत के बाद परिजनों ने शुक्रवार को मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर करीब नौ घंटे तक शव रखकर हंगामा किया। प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और अंतिम संस्कार कराया गया। मूल रूप से पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर गोविंदपुर निवासी 40 वर्षीय भगवान दास खुटार विद्युत उपकेंद्र परिसर में परिवार के साथ रहते थे और लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। गुरुवार को वह साथी की सूचना पर गांव भटनौसा में एलटी लाइन ठीक करने गए थे, जहां काम के दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.