बलिया, मार्च 27 -- पूर, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ते समय अचानक बिजली आपूर्ति शुरू होने से बुधवार की देर शाम संविदा पर तैनात लाइनमैन की मौत हो गयी। इस मामले में मृतक लाइनमैन की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सब स्टेशन आपरेटर (एसएसओ) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक के परिजनों ने एसडीओ और जेई पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।खेजुरी थाना क्षेत्र के गोड़वरा निवासी 37 वर्षीय हृदय नारायण यादव विद्युत उपकेंद्र रतसर पर संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात था। बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम गोड़वरा गांव के ही ट्रांसफार्मर का फ्यूज टूट गया। इसके बाद हृदय नारायण ने फिडर पर फोन कर शटडाउन लेने के बाद फ्यूज जोड़ रहा था। इसी बीच अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गयी लिहाजा करंट क...