करंट से राजगीर मिस्त्री की मौत, मजदूर की हालत गंभीर, विरोध में प्रदर्शन
कुशीनगर, मई 22 -- कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के गांव अहिरौली राजा में शुक्रवार को मकान निर्माण कार्य के दौरान छड़ सीधा करते समय बिजली के तार में छड़ सट जाने के कारण करंट की चपेट में आने से राजगीर मिस्त्री के साथ एक मजदूर भी झुलस गया। इसमें राजगीर मिस्त्री की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी ओर घटना से आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। अहिरौली राजा निवासी सुनील मद्धेशिया के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में लगे राजगीर मिस्त्री श्याम लाल निवासी ग्राम पतई शुक्रवार को छड़ सीधा कर रहे थे। उसी समय छड़ 11 हजार वोल्टेज के बिजली तार में सट गया। इससे श्यामलाल और साथ में कार्य कर रहे मजदूर अहिरौली राजा निवासी नगीना दोनों बुरी तरह झुलस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.