करंट से युवक की लखनऊ में हुई मौत
गोपालगंज, जुलाई 11 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। महम्मदपुर थाना क्षेत्र की हकाम पंचायत के प्राण टोला निवासी लोकनाथ प्रसाद (40) की शुक्रवार की देर शाम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करंट लगने से मौत हो गई। वह कई वर्षों से वहां रहकर बिजली वायरिंग का काम करते थे। कार्य के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। साथियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना शुक्रवार रात परिजनों को मिली, जिसके बाद परिवार के सदस्य लखनऊ के लिए रवाना हो गए। शनिवार शाम तक शव गांव नहीं पहुंच सका था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.