गोरखपुर, अप्रैल 19 -- झुमिला बाजार। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ा गांव निवासी 48 वर्षीय संदीप तिवारी की करंट लगने से मौत हो गई। रविवार की सुबह वह छत की रेलिंग पर कपड़ा फैला रहे थे। इसी दौरान वे छत के बगल से गुजर रहे हाईटेंशन तार के चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल संदीप को अस्पताल लेकर परिजन गए, जहां उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...