अमरोहा, अप्रैल 24 -- रजबपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव धनौरी माफी में गुरुवार दोपहर खेत किनारे लगे तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर 26 वर्षीय मिस्त्री योगेश की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने सात घंटे तक शव उठने नहीं दिया। झड़प के बीच पुलिस ने बमुश्किल परिजनों को समझाते हुए शाम में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतक योगेश गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खजूरी निवासी पेशे से मजदूर धर्मवीर सिंह का बेटा था। तीन भाईयों में सबसे छोटे योगेश की दो साल पूर्व शादी हुई थी। परिवार में पत्नी प्रीति गर्भवती है। क्षेत्र के गांव धनौरी माफी में उसकी समरसेबिल की मोटर बांधने की दुकान थी। गुरुवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे योगेश दुकान के पास ही लगा समरसेबिल खोलने गया था। जिसके पास में ही गांव सदरपुर निवासी काविंद्र सिंह का खेत है। उन्होंने छुट्टा पशुओं से फसल बचाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.