बहराइच, मार्च 13 -- बहराइच, संवाददाता । गुल्लावीर इलाके में में गुरूवार शाम अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो जाने पर शट डाउन लेकर लाइन दुरूस्त कर रहे संविदा कर्मी की मौत मामले में दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर शनिवार शाम नाराज लोगों ने डीएम तिराहे पर जाम लगा दिया। पोस्टमार्टम हाउस से शव लाए जाते समय पुलिस शव को वशीरगंज ले गई। कुछ लोगों को पकड़ कोतवाली पहुंचाया। शाम छह बजे जाम खत्म न होने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को तितर बितर कर दिया है। रामगांव थाने के मिर्जापुर गांव निवासी संविदा कर्मी लाइनमैन दीपनारायण मौर्य (40) पुत्र लाला जीवन मौर्य की गुरूवार शाम गुल्लावीर इलाके में ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक करने के अचानक बिजली आने से करंट की चपेट में आकर लाइनमैन झुलस कर मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने गुरुवार रात दरगाह थाने ...