समस्तीपुर, फरवरी 13 -- उजियारपुर, निसं। प्रखंड के चांदचौर पूर्वी पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को कृषि विभाग की टीम ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया। प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में किसानों को जलवायु अनुकूल कृषि एवं समसामयिक खेती करके लाभ लेने का परामर्श दिया गया। इस दौरान जिला परियोजना निदेशक आत्मा के निर्देश पर आयोजित किसान गोष्ठी में प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिव्या ने किसानों को रबी फसल से लेकर प्रत्येक मौसम में लगने वाली फसलों की उन्नत और आधुनिक तकनीकी से खेती करने पर चर्चा की। इसमें किसानों को अपने खेतों की मिट्टी जांच और जरूरत के मुताबिक उर्वरक का प्रयोग करने का परामर्श दिया गया। गोष्ठी में किसानों को दलहन, तेलहन के अलावा मसाला तथा हरी सब्जियों की बेहतर खेती से संबंधित विस्तृत जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.