करंट से मारे गए मजदूर को मुआवजे देने की मांग
हल्द्वानी, जून 7 -- हल्द्वानी। ओखलकांडा के ग्राम रैकुना निवासी तेज सिंह बोरा की 6 जून को भीमताल के ग्राफिक एरा क्षेत्र में एक भवन की छत पर काम करते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पूर्व राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने डीएम नैनीताल को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतक परिवार को कम से कम 2.5 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में आवासीय इलाकों के निकट से गुजर रही हाई टेंशन लाइनों की सुरक्षा जांच कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- दर्जाधारी पनेरू ने की मौत की जांच की मांग उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उसी क्षेत्र में एक व्यक्ति की इसी तरह मौत हो चुकी है। एक वर्ष पहले भवाली के जॉर्ज होटल में रोहित पाण्डे की करंट लगने से मौत हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.