बिहारशरीफ, मार्च 19 -- बिहारशरीफ। लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी, बाबा चूहरमल मंदिर के पास गुरुवार को करंट से महिला झुलस गयी। नवादा जिला के शाहपुर निवासी किरण कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि छत पर कपड़ा सुखाने के दौरान बिजली प्रवाहित तार के सम्पर्क में आ गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...