औरंगाबाद, मार्च 15 -- नवीनगर थाना क्षेत्र में मेंह मोड़ के समीप करंट की चपेट में आकर हाथी की मौत के बाद रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के लिए पटना जू से भी टीम आई थी। इसके अलावा स्थानीय टीम के साथ मिलकर नवीनगर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। रात में औरंगाबाद की डीएफओ रुचि सिंह सहित वन विभाग के सभी पदाधिकारी और रेंजर आदि घटनास्थल पर मौजूद रहे। रोहतास वन विभाग की टीम भी यहां पहुंची हुई थी। रात में टीम ने अन्य प्रक्रिया को संपन्न कराया और फिर रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दफनाने का कार्य किया गया। नवीनगर प्रखंड अंतर्गत गिरसंडी पहाड़ के समीप वन भूमि पर शव को दफना दिया गया। इधर वन विभाग ने इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की भी तैयारी की है। फिलहाल फिलहाल इस बात की समीक्षा हो रही है कि लापरवाही किस...