करंट से मरे किसान की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई
शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- मीरानपुर कटरा। खेत पर करेंट लगने से किसान की मौत पर पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस प्रकरण की विवेचना कर रही है। दो दिन पूर्व धर्मपुर कंकलिया के विनोद मौर्य की खेत पर करेंट लगने से मौत हो गई थी। आज मृतक की पत्नी शांति देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया है पड़ोसी किसानों के खेतों में लगे मोटर के तार लापरवाही से खुले पड़े थे। खेत पर खाद डालने गये पति खुले तार की चपेट में आ गये। करेंट लगने से घटनास्थल पर ही जान चली गयी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.