करंट से मजदूर की मौत, भाई समेत पांच झुलसे
सहरसा, जुलाई 3 -- पतरघट, एक संवाददाता। प्रखंड के पामा पंचायत वार्ड संख्या-04 निवासी 37 वर्षीय मजदूर मनोज कामती की गुरुवार को हरियाणा के पानीपत स्थित भोरवालमाजरी में धान रोपनी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे में उनका भाई सनोज कामती समेत प्रमीत कामती, चिम्पू यादव, अमोल यादव और गंगा कामती भी झुलस गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मनोज कामती पिछले माह गांव के अन्य मजदूरों के साथ रोजी-रोटी के लिए हरियाणा गए थे। गुरुवार को खेत में काम करने के दौरान बिजली का तार गिरने से सभी करंट की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- Purnia News: करंट से किसान की मौत मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक परिवार का कमाऊ सदस्य था, जिससे पूरे परिवार पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.