मधुबनी, मई 24 -- राम शरण साह मधुबनी। नगर थाना क्षेत्र के भौआड़ा में रविवार को बिजली करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान सिंघानिया चौक वार्ड 32 निवासी करीब 19 वर्षीय विक्की कुमार के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि विक्की भौआड़ा मच्छट्टा चौक स्थित ओम प्रकाश राय के यहां मजदूरी का काम कर रहा था इसी दौरान चदरा में करंट आ जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शव सदर अस्पताल पहुंचते ही जमकर बवाल हुआ। भीड़ में शामिल लोगों ने तोड़फोड़ की। यह भी पढ़ें- करंट से मजदूर की मौत, अस्पताल में हंगामा अस्पताल के सुरक्षा गार्ड एवं अन्य कर्मियों के साथ मारपीट की। इस घटना में कई लोग जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. राजीव रंजन के आवेदन पर आधा...