करंट से भैंस की मौत, थाने में दिया आवेदन
भभुआ, जून 27 -- (पेज तीन) रामपुर। करमचट थाना क्षेत्र के सिसवार गांव के बधार शनिवार को चारा चरने के दौरान पोल में दौड़ रहे करंट के संपर्क में आने से भैंस की मौत हो गई। इस मामले में पशुपालक दुबौली निवासी मुद्रिका सिंह ने करमचट थाने में आवेदन दिया है। उसने लिखा है कि उसकी भैंस चरते-चरते सिसवार बधार में चली गई थी, जहां वह करंट की चपेट में आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने भैंस को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन के आधार पर सनहा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। विद्युत कार्यपालक अभियंता शशिकांत कुमार ने बताया कि वह रामपुर कनीय अभियंता को जांच करने के लिए बोल रहे हैं। यह भी पढ़ें- करंट से भैंस की मौत, थाने में दिया आवेदनकचरे में लगी आग से सैंथा का बच्चा झुलसा भभुआ। सोनहन थाना क्षेत्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.