करंट से बकरी की मौत, महिला झुलसी
भदोही, मई 31 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बर्जी कला गांव निवासी 26 वर्षीय आशिया पत्नी शहजाद बिजली करंट से झुलस गई। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त गांव निवासी शहजाद की पत्नी आशिया अपने बकरी को खेत में चराने के लिए गई थी। उसी दौरान आंधी के कारण टूटकर खेत में गिरे तार की चपेट में बकरी आ गई। बकरी को बचाने के प्रयास में वह झुलस गई। आसपास के लोगों ने सरकारी एंबुलेंस की सहायता से उन्हें गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना में बकरी की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.