औरैया, फरवरी 21 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के गांधी नगर स्थित हथिराजन के पास शनिवार सुबह हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दो राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में दुख और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार हथिराजन के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पेड़ों के बीच से निकली हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह 8 से 10 मोरों का झुंड वहां मौजूद था। इसी दौरान दो मोर पेड़ की टहनी समझकर विद्युत लाइन पर बैठ गए और करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वार्ड के पूर्व सभासद प्रतिनिधि विजय कुमार उर्फ राजा ने बताया कि लाइन काफी समय से पेड़ों के बीच से गुजर रही है, जिससे इस प्रकार की घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर को फोन पर देने का प्रयास किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.