बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। विद्युत विभाग के अनुरक्षण कार्य में अनदेखी के कारण करंट की चपेट में आकर दो बच्चियों की मौत हुई थी। आठ फरवरी को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पचपेड़िया रोड पर एक खाली पड़े प्लॉट पर कूड़ा बीनते समय दो बच्चियां जमीन पर पड़े हुए खुले केबल की चपेट में आ गई थीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले की जांच विद्युत सुरक्षा विभाग ने की है। विद्युत सुरक्षा विभाग ने घटना के लिए सीधे तौर पर बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। बिजली विभाग को पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति की भरपाई करनी होगी। सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा बस्ती जोन बृजेश यादव ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट बिजली विभाग को प्रेषित की जा चुकी है। जांच में मौके पर सर्विस केबल मानक के अनुरूप नहीं मिली थी। सर्विस केबल के अनुरक्षण की जिम्मेदारी बिजली व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.