धनबाद, दिसम्बर 9 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा विद्युत सब स्टेशन के समीप एचटी तार की चपेट में आने से रविवार को झुलसे और खंभे से गिरे बिजलीकर्मी की हालत गंभीर है। जख्मी बिजलीकर्मी बालेश्वर मुंडा धनबाद के एक निजी अस्पातल के आईसीयू में इलाजरत हैं। कहा जा रहा है कि शरीर के कई हड्डिया टूटने की बात कही जा रही है। इधर घटना की जांच विभागीय अधिकारियों ने शुरू कर दी है। सूत्रों की बात मानें तो जामाडोबा विद्युत सबस्टेशन में डीवीसी और जामाडोबा जल संयंत्र केंद्र से शटडाउन लेने का काम एक मैनडेजकर्मी के जिम्मे विभाग ने दे रखा है। उक्त कर्मी ने बिना शटडाउन लिए ही बिजली कटने की बात कह दी और बालेश्वर एचटी तार के पोल पर मरम्मति करने चढ़ गए थे। हादसे के बाद बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। माम...