आजमगढ़, मई 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। जहानगंज थाना क्षेत्र के सुम्भी बाजार में रविवार की रात करंट से झुलस कर ट्रक चालक की मौत हो गई। वह ट्रक पर अमेठी से कोल्ड ड्रिंक लेकर आया था। लेबर कोल्ड ड्रिंक उतार रहे थे। ट्रक के उपर चढ़ कर देखने लगे। इस दौरान ऊपर से होकर गए हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से करंट की चपेट में आ गए। प्रतापगढ़ जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी 55 वर्षीय संतोष कुमार सिंह ट्रक चलाकर परिवार का गुजर बसर करते थे। वह अमेठी से ट्रक पर कोल्ड ड्रिंक लेकर जनपद के सुम्भी बाजार आए थे। रविवार की रात दुकान के सामने ट्रक खड़ी कर दिए थे। लेबर ट्रक पर लदे माल उतार रहे थे। ट्रक के ऊपर से बिजली का हाईटेंशन तार गया था। ट्रक चालक ने ध्यान नहीं दिया और ट्रक के ऊपर चढ़ कर देखने लगा। इस दौरान एचटी करंट से झुलस जाने से मौके पर ...