लखनऊ, फरवरी 25 -- सुलतानपुर। थाना क्षेत्र के खालिसपुर डींगुर गांव निवासी संविदा कर्मी ऋषभ तिवारी की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बीते 17 फरवरी को 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बनी में काम के दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे। उनका उपचार लखनऊ स्थित सुश्रुत इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक सर्जरी में चल रहा था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि ऋषभ तिवारी उपकेंद्र के परिसर में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक 33 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। मौजूद कर्मचारियों ने गंभीर अवस्था में उन्हें सौ शैय्या चिकित्सालय बिरसिंहपुर पहुंचाया था। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए भेज दिया। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.