करंट से झुलसे वृद्ध की मौत
फिरोजाबाद, जून 21 -- शिकोहाबाद के माधोगंज के पास एक वृद्ध की वाटर कूलर से पानी पीने के दौरान आए करंट से झुलसने के चलते हालत गंभीर हो गई थी। सैफई पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पर पहुंचा तो परिवार में हाहाकार मच गया। हनीफ 56 पुत्र अजमेरी निवासी कटरा मीरा 18 जून को काम के सिलसिले में बटेश्वर मार्ग पर गया था। जब वह लौटकर आ रहा था। इसी दौरान उसे तेज प्यास लगी तो माधोगंज के पास वह वाटर कूलर से शीतल पानी पीने के लिए गया। इसी दौरान जैसे ही उसने पानी की टोटी खोली उसे बुरी तरह से करंट लगा। जब लोगों ने उसे वहां पड़े देखा तो घटना की सूचना परिजनों को दी।परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां हालत गंभीर होने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां सुधार न होने पर परिजन उसे सैफई पीजीआई ले गए जहां रविवार को उसकी मौत हों गई।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.