लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- लखीमपुर, संवाददाता। शहर की गढ़ी रोड पावर हाउस के पीछे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की 9 माह बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घरवालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।शहर के मोहल्ला अर्जुन पुरवा निवासी शिवम कुमार पुत्र राजू कश्यप प्लंबरिंग का काम करता था। करीब नौ माह पहले वह गढ़ी रोड स्थित पावर हाउस के पीछे टंकी ठीक करने गया था। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ में इलाज के बाद परिजन उसे घर ले आए थे। सोमवार की रात घर पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान...