करंट से झुलसे मासूम के मुआवजे को लेकर भाकियू का धरना
मुजफ्फर नगर, जून 14 -- छपार गांव दिदाहेड़ी में करंट से झुलसे सात वर्षीय बच्चे के परिजनों को मुआवजा दिलाने और जर्जर बिजली लाइन बदलवाने की मांग को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। भाकियू के चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया कि गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के तार काफी समय से जर्जर हालत में हैं और कई मकानों की छतों के ऊपर से गुजर रहे हैं। शुक्रवार शाम करीब छह बजे सादा का सात वर्षीय भांजा फराद घर की छत पर खेलते समय तारों की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। यह भी पढ़ें- पेड़ की टहनियां साफ करते समय युवक हाईटेंशन करंट की चपेट में आया, गंभीर परिजनों ने उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.