लखनऊ, मई 2 -- रहीमाबाद क्षेत्र के गढ़ी जिन्दौर गांव में शुक्रवार को गांव में एक बंदर पेड़ों पर इधर-उधर छलांग लगा रहा था, तभी अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही बंदर के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए और वह दर्द से तड़पने लगा। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीण विमल और मोहित की नजर घायल बंदर पर पड़ी। बंदर की हालत देखकर दोनों ने बिना देर किए उसे सुरक्षित तरीके से नीचे उतारकर तुरंत रहीमाबाद पशु चिकित्सालय पहुंचाया। पशु चिकित्सालय में मौजूद डॉक्टरों ने बंदर का प्राथमिक उपचार किया और उसके घावों पर मरहम लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...