करंट से झुलसी भाई -बहन का एक बेड पर चल रहा है इलाज
बेगुसराय, मई 29 -- चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर टोला गांव में शुक्रवार की सुबह करंट प्रवाहित पंखे की चपेट में आने से इंटर की छात्रा रिमझिम कुमारी आ गई। जान बचाने के लिए आवाज लगाने पर उसका छोटा भाई 12 वर्षीय कन्हैया कुमार दौड़ कर गया और उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी उसी के साथ करंट की चपेट में आ गया। इससे दोनों भाई-बहन बेहोश हो गया। आवाज सुनकर घर वाले दौड़ कर आए और घर का लाइन काटने के बाद दोनों की जान बची। आनन -फानन में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
इलाज की स्थिति जख़्मी के पिता अशोक रजक ने बताया कि सुबह उठने पर पंखा बंद कर रही थी कि वह करंट की चपेट में आ गयी। इलाज के लिए चेरिया बरियारपुर सरकारी अस्पताल गये तो चिकित्सक व्यवस्था नहीं है का हवाला देकर इलाज करने से हाथ खड़ा कर लिया व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.