रामपुर, फरवरी 17 -- रामपुर। 11 केवीए की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसी बेटी के जख्मों पर प्रशासन ने मरहम लगाने की कोशिश की। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी और बेटी शिवानी को गांव में ही रोजगार दिलाने की पहल की। मामला मिलक तहसील के ग्राम कमोरा का है। बीते दो जनवरी को जनता दर्शन में शिवानी के पिता निर्मल सिंह अपनी लाचारी और बेटी का दर्द लेकर डीएम के पास पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि कैसे हंसती-खेलती शिवानी नौ वर्ष पहले छत पर खेलते वक्त 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आ गई थी। उस हादसे ने न सिर्फ बेटी को शारीरिक रूप से तोड़ा, बल्कि परिवार को भी आर्थिक संकट में डाल दिया था। बिजली विभाग ने जुटाई मदद, डीएम ने दिया सहारा पिता की पीड़ा को समझते हुए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने मामले को गंभीरता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.