करंट से झुलसा रेल कर्मचारी
हरदोई, जुलाई 2 -- हरदोई। हरदोई रेलवे स्टेशन की लाइन संख्या-9 स्थित खदरा फाटक पर लाइट न आने की शिकायत मिली। इसके बाद एमसीएम इलेक्ट्रिक रामरूप के निर्देश पर टेक्नीशियन-वन अनिल कुमार को मौके पर भेजा गया। आरोप है कि बिजली आपूर्ति बंद कराए बिना यानी आवश्यक शटडाउन लिए ही कर्मचारी से काम शुरू करा दिया गया। कार्य के दौरान अनिल कुमार करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य रेल कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद देर रात उनकी हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह भी पढ़ें- Lucknow News: इटौंजा में करंट लगने से बिजलीकर्मी घायल, हंगामा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.