सोनभद्र, फरवरी 27 -- केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी के लोढ़ौता गांव में गुरुवार की देर शाम करंट की चपेट में आकर झुलसने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। वह शटडाउन लेकर बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन चालू हो गई और वह करंट की चपेट में आ गया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बिसहार गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष पुत्र चिंता धरिकार बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरता था। गुरुवार की देर शाम करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी के लोढ़ौता गांव में संविदा लाइनमैन संतोष, डमरू और राजेश शटडाउन लेकर बिजली के खंभे पर ट्रांसफार्मर चढ़ाने का कार्य कर रहे थे। अभी वे ट्रांसफार्मर चढ़ा ही रहे थे कि अचानक लाइन चालू हो गई। इससे संतोष करंट की चपेट में आकर झुलसने लग और उसके शरीर में आग लग गई। वही साथ में मौजूद अन्य...