करंट से झुलसकर संविदाकर्मी झुलसा, गंभीर
सोनभद्र, मई 25 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्री गांव में सोमवार की दोपहर करंट की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। वह बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन चालू हो गई और वह करंट की चपेट में आ गया। कोन थाना क्षेत्र के घघिया गांव निवासी 28 वर्षीय वीरेन्द्र गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता विद्युत उपकेन्द्र कोन पर संविदा लाइनमैन के रूप में कार्य करता है। सोमवार की दोपहर वह थाना क्षेत्र के मिश्री गांव में 11 हजार वोल्ट लाइन पर कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह बिजली के खंभे पर चढ़कर जंपर जोड़ने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज हवा चली और बिजली के तार आपस में सट गए और लाइन भी चालू हो गई। लाइन चालू होने से वह करंट की चपेट में आकर झुलसने लगा और खंभे से नीचे गिर गया, जिससे उसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.