आजमगढ़, अप्रैल 5 -- शाहगढ़/अमिलो, हिन्दुस्तान संवाद। शहर के सिधारी मोहल्ले की सुंदर नगर कॉलोनी में शुक्रवार की शाम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के डिलिया गांव निवासी 62 वर्षीय सुरेंद्र सिंह का सिधारी मोहल्ले के सुंदर नगर कॉलोनी में मकान है। वे परिवार के साथ रहते थे। परिजनों का कहना है कि मकान से सटकर बिजली का हाईटेंशन तार गया है। शुक्रवार की शाम वह कूड़ा फेंकने के लिए छत पर गए थे। इस दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गए। घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई। वृद्ध को लेकर लोग शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके दो बेटे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.