करंट से झुलसकर प्रधान की देवरानी की मौत
झांसी, जुलाई 22 -- कटेरा थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। ग्राम पंचायत पडरा में बुधवार को खेत में बिछी बिजली की तार की चपेट में आने से प्रधान की देवरानी की झुलसकर मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत पडरा की प्रधान संध्या देवी हैं। उनकी देवरानी 34 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी खेमराज कुशवाहा किसान है। बुधवार सुबह 6:30 बजे प्रभा देवी खेत में कार्य के लिए निकली थीं। इसी दौरान वह खेत में पड़ी विद्युत तार के संपर्क में आ गईं। जिससे उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा। करंट इतना तेज था कि वह गंभीर रूप से झुलस गई और वहीं छटपटाने लगीं। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चीख सुनकर लोग मदद को दौड़े। उन्हें किसी तरह तारों से अलग किया और तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, झांसी लाया गया। जहां इलाज के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.