आजमगढ़, मार्च 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के कनैला गांव में मंगलवार सुबह करंट से झुलसकर वृद्ध किसान की मौत हो गई। घटना के समय वह खेत से सरसों का बोझ लेकर घर आ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कनैला गांव निवासी 60 वर्षीय कपिलदेव प्रजापति मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे अपने खेत से सरसों का बोझ लेकर घर आ रहे थे। उनके पुत्र रमेश का कहना है कि रास्ते में दुर्गा के खेत में चारों तरफ बिजली के पोल से तार नीचे लटक रहे थे। कपिलदेव बोझ लेकर दुर्गा के खेत में पहुंचे थे। तभी बिजली के तार के संपर्क में आ गए। इससे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कपिलदेव की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.