चंदौली, जून 19 -- नियामताबाद- सैयदाराज, हिटी। जिले में अलीनगर थाना क्षेत्र के रोहणा गांव में शुक्रवार की दोपहर बिजली करेंट की चपेट में आकर 22 वर्षीया विवाहिता की मौत हो गई। वही सैयदराजा थाना क्षेत्र के बरठी कमरौर गांव के सिवान में खेत जोत रहा किसान लटकते बिजली तार के संपर्क में आ गया, जिससे किसान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- जेई और लाइनमैन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज विवाहिता की करंट लगने से मौत अलीनगर थाना क्षेत्र के रोहणा गांव निवासी राधेश्याम बिंद की 22 वर्षीया पत्नी सोनी देवी शुक्रवार की दोपहर बिजली के स्विच बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रही थी। इसी बीच पंखे में करंट प्रवाहित हो गया। इसके जद में आने से वह झुलस गई ...