कानपुर, मई 26 -- रसूलाबाद। रसूलाबाद क्षेत्र के लालू फीडर में गत 14 मई को फाल्ट ठीक करते समय लाइनमैन सहायक बिजली चालू होने से करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। मंगलवार को लखनऊ में इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। शव गांव आने पर परिजन कार्रवाई की तैयारी करते इसी बीच बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा 50 हजार रुपये आर्थिक मदद देकर समझौता कर लिया। थाना क्षेत्र के मेघजाल गांव निवासी पैंतीस वर्षीय समर सिंह लाइनमैन के साथ प्राइवेट रुप से काम करता था। गत 14 मई को मटेरा के निकट शट-डाउन लेकर फाल्ट ठीक कर रहा था। इसी बीच सबस्टेशन से बिजली चालू कर दी गई। इससे समर सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन साथी कर्मचारी उसे सीएचसी ले गए जहां से डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने लाइन चालू करने वाले के खिलाफ कोई कार्...