रांची, मार्च 29 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हुरहुरी निवासी 56 वर्षीय अफरोज आलम की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। वे बीते नौ दिनों से गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के अनुसार, 20 मार्च को अफरोज आलम अपने घर में विद्युत सज्जा का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए रांची स्थित देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया। नौ दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार सुबह अस्पताल में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...