मऊ, जुलाई 1 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम सभा चमरियांव में सोमवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से कक्षा सातवीं की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मंगलवार को इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उसके माता पिता का रो रोकर हाल बेहाल हो गया है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिये शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर क्षेत्र के चमरियांव गांव निवासी संदीप कुमार भारती की पुत्री अन्नू भारती कक्षा सातवीं की छात्रा थी। सोमवार को टेबल फैन चालू करने के लिए उसने जैसे ही प्लग बोर्ड में लगाकर स्विच ऑन किया, बिजली के करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा के पिता संदीप कुमार भारती...