हजारीबाग, अप्रैल 25 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले में एक के बाद एक लगातार हो रहे प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब गोरहर के प्रवासी मजदूर की मौत तमिलनाडु में हो गई। बताया जाता है कि गोरहर थाना क्षेत्र के गोरहर गांव के भैयाडीह टोला निवासी मुकेश कुमार महतो (27) पिता रती महतो की तमिलनाडु में शुक्रवार को काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। वह टावर लाइन में काम करता था। उसकी मौत सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। उसके मुहल्ले में मातम पसर गया है। मुकेश कुमार महतो घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था। उसके परिवार में दिव्यांग पिता रती महतो, पत्नी पुष्पा देवी, पुत्र आयुष कुमार (08) और आदित्य कुमार (06) है। प्रवासी मजदूर की मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो रोकर बु...