बदायूं, अप्रैल 6 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के पटियाली सराय मोहल्ले पूरन हलवाई की दुकान के पास बिजली के करंट की चपेट में आने से गर्भवती गाय की मौत हो गई। लोची नगला निवासी स्व. शिव नारायण का बेटा लव गाय को चराने लेकर गया था। तभी सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से लटक रहे या क्षतिग्रस्त तार के संपर्क में आते ही गाय को तेज करंट लगा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।परिजनों ने बताया कि गाय गर्भवती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। लोगों ने भी जर्जर तारों और पोलों की मरम्मत कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.