करंट से किसान की मौत
उन्नाव, जून 18 -- फतेहपुर चौरासी। थानाक्षेत्र के बदालपुरवा गांव में बुधवार देर रात घर के अंदर पंखा लगाते समय किसान करंट की चपेट में आया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बदालपुरवा गांव निवासी 60 वर्षीय गंगा प्रसाद पुत्र स्व. विश्राम देर रात कमरे के अंदर फर्राटा पंखा लगा रहे थे। पंखे का तार कटा होने से वह करंट लगने से झुलस गए। इलाज के लिए परिजन निजी अस्पताल ले गए। यहां फायदा न मिलने पर परिजन हैलट ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंगा प्रसाद निसंतान थे। पति की मौत से पत्नी उमा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के भाई रामकिशोर की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.