करंट से किसान की मौत शव रखकर लगाया जाम
हरदोई, जून 29 -- शाहाबाद। मझिला थाना क्षेत्र के नगरिया गांव में सोमवार को धान की रोपाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत हो गई।
ग्रामीणों का प्रदर्शन हादसे से नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया। नगरिया निवासी आजाद उर्फ बटेश्वर सोमवार को अपने खेत पर धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया। परिजन और ग्रामीण उन्हें संभाल पाते, इससे पहले ही उनकी मौके पर मौत हो गई।
आर्थिक सहायता की मांग आक्रोशित ग्रामीण शव को सड़क पर ले आए और जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता, सरकारी मुआव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.