करंट से आठ वर्षीय बालक झुलसा
लखीमपुरखीरी, जून 12 -- हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा में बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक आठ वर्षीय बालक झुलस गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा तफरी मच गई। गांव बेहड़ा निवासी रिजवान का आठ वर्षीय पुत्र तबरेज घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह पास में स्थित बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया जिसमें करंट उतर आया था। करंट लगते ही बालक झुलस गया और मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल उसे सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार बालक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।घटना यह भी पढ़ें- करंट से आठ वर्षीय बालक झुलसा के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र के बिजली खंभों और तारों की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.