गिरडीह, अप्रैल 8 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के असको गांव में मंगलवार सुबह में 11 हजार वोल्ट करंट का तार गिर गया। जिसके संपर्क में आने से तिवारीडीह गांव के तीन किसानों के चार मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही वहां दो लोमड़ी की भी मौत हो गई। घटना में तिवारीडीह गांव के जागो यादव का एक बैल, विनोद साव का एक बैल तथा होरिल यादव की एक दुधारू गाय, सरयु यादव का एक बैल तथा दो लोमड़ी की भी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार में मातम पसर गया था। इस संबंध में पीड़ित किसान परिवार के सदस्यों ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार को वे लोग अपने मवेशियों को चराने के लिए खेत की ओर ले गए थे। उसी समय करीब साढ़े छह बजे सुबह में रायडीह फीडर का हाईटेंशन तार अचानक जमीन पर गिर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.