एटा, मार्च 13 -- करंट लगने से युवक की मौत हुई थी। गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि मामले में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। इससे पहले घरवालों ने हत्या की आशंका जताई थी। घटनास्थल से दो सौ मीटर मृतक का मोबाइल मिला था। साथ ही करंट लगने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट पर गहरे जले के निशान के साथ ही हाथ में भी जले के निशान मिले है। घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर मोबाइल मिलने के बाद युवक की मौत पर सवाल खड़े हो रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मिरहची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। घरवालों ने बताया था कि ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था। दो साल से पत्नी को लेकर विवाद था और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बता ...