नवादा, सितम्बर 5 -- शाहपुर थाना क्षेत्र के महरथ गांव निवासी 50 वर्षीय मोहन कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अररिया में पदस्थापित सिपाही मोहन कुमार छुट्टी पर घर आए हुए थे। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह लघु शंका के लिए अनुसूचित प्राथमिक विद्यालय महरथ के समीप रुके। तभी वह बिजली तार के संपर्क में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई । बताया जाता है कि करीब 15 मिनट के बाद लोगों ने देखने के उपरांत घर में सूचना दी। जबतक घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: करंट की चपेट में आकर बिहार पुलिस के जवान की मौत घटना की सूचना पाकर मुखिया शंकर कुमार, जिप सदस्य सुनैना देवी, कांग्रेस नेता सतीश कुमार मंटन सिंह, थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पाण्डेय पहुंच कर पीड़ित पर...