शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- डिवीजन प्रथम अंतर्गत 33/11 केवी सुहेली विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मचारी आशुतोष सिंह करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम मियापुर अख्तियारपुर में 11 हजार वोल्ट लाइन के ट्रांसफार्मर पर कार्य के दौरान हुआ। साथी कर्मचारियों ने घायल आशुतोष को तत्काल मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बरेली के ईशान हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

घटनास्थल का विवरण घटना के बाद संविदा कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने इलाज के खर्च को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह की ओर से गठित समिति के निर्णय के अनुसार कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर इलाज का पूरा खर्च संबंधित कंपनी को वहन करना चाहिए। आरोप है कि कंपनी ने उपचार के बिलों का भुगतान करने से ...